September 19, 2026

  • Facebook Icon
  • Twitter Icon
  • Youtube Icon
  • Instagram Icon

पीएसपीसीएल के नवनियुक्त चेयरमैन गुरकीरत किरपाल सिंह ने की पहली बैठक

पटियाला: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) के नवनियुक्त चेयरमैन आईएएस गुरकीरत किरपाल सिंह ने आज पटियाला स्थित बिजली निगम के मुख्यालय पहुंचकर दोनों कॉरपोरेशनों के निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की।

इस अवसर पर डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजी. इंदरपाल सिंह, डायरेक्टर जनरेशन इंजी. पुनरदीप सिंह बराड़, डायरेक्टर कमर्शियल इंजी. हरशरण कौर त्रेहन, डायरेक्टर फाइनेंस पीएसटीसीएल सी.ए. विनोद बांसल तथा पीएसपीसीएल के विभागाध्यक्ष उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।

बैठक के दौरान चेयरमैन ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के कामकाज की मौजूदा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बिजली की मांग और आपूर्ति, बिजली उत्पादन, पावर परचेज, मौजूदा थर्मल प्लांटों की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता, ट्रांसमिशन और आपूर्ति प्रबंधों के अलावा बिजली बिलों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि पंजाब के घरेलू और वाणिज्यिक बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाना बिजली निगम की मुख्य प्राथमिकता है। इसके साथ ही किसानों को निर्धारित समय के अनुसार 8 घंटे निर्बाध कृषि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना भी बिजली निगम की अहम जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में बिजली की मांग को ध्यान में रखते हुए बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और आपूर्ति प्रबंधों को और मजबूत एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही मौजूदा थर्मल प्लांटों की कार्यप्रणाली, कोयले की उपलब्धता और पावर परचेज की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू, कृषि और वाणिज्यिक बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा फील्ड स्तर पर निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निपटारे और बिजली सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी कहा।

इस अवसर पर उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रत्येक सुझाव का हमेशा स्वागत किया जाएगा और मीडिया साथी किसी भी समय उनके कार्यालय आकर उनसे मिल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व पर भी जोर दिया और पीएसपीसीएल की नई पहलों तथा सरकारी नीतियों के बारे में सही और समय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को पीएसपीसीएल के सोशल मीडिया हैंडल्स को Facebook, Instagram, X और YouTube पर फॉलो करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक के अंत में चेयरमैन ने दोनों कॉरपोरेशनों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए बिजली प्रबंधों को और सुचारू बनाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Disclaimer : PunjabTodayNews.com and other platforms of the Punjab Today group strive to include views and opinions from across the entire spectrum, but by no means do we agree with everything we publish. Our efforts and editorial choices consistently underscore our authors’ right to the freedom of speech. However, it should be clear to all readers that individual authors are responsible for the information, ideas or opinions in their articles, and very often, these do not reflect the views of PunjabTodayNews.com or other platforms of the group. Punjab Today does not assume any responsibility or liability for the views of authors whose work appears here.

Punjab Today believes in serious, engaging, narrative journalism at a time when mainstream media houses seem to have given up on long-form writing and news television has blurred or altogether erased the lines between news and slapstick entertainment. We at Punjab Today believe that readers such as yourself appreciate cerebral journalism, and would like you to hold us against the best international industry standards. Brickbats are welcome even more than bouquets, though an occasional pat on the back is always encouraging. Good journalism can be a lifeline in these uncertain times worldwide. You can support us in myriad ways. To begin with, by spreading word about us and forwarding this reportage. Stay engaged.

— Team PT

Punjab Today Logo (hindi)