चंडीगढ़: पंजाब के वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पनबस की पांच नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो कोच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जालंधर और लुधियाना से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक संचालित होंगी। इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, प्रवासी भारतीयों तथा आम यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे पंजाब के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह महत्वपूर्ण पहल राज्य में ट्रांसपोर्ट माफिया के प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और दैनिक सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।”
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बस सेवा शुरू करने के पीछे की सोच पर प्रकाश डालते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के लिए बस सेवा की शुरुआत सबसे पहले 15 जून 2022 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जालंधर बस अड्डे से की गई थी।
परिवहन मंत्री ने आगे घोषणा की कि आम जनता और प्रवासी भारतीय समुदाय की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा पनबस के बेड़े में कुल 15 नई सुपर इंटीग्रल कोच बसें शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “पहली पांच प्रीमियम बसें आज सफलतापूर्वक रवाना कर दी गई हैं और शेष बसें आने वाले दिनों में यात्रियों की सुविधाओं और आराम को और बढ़ाएंगी।”
समय-सारिणी की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ये पांच नई लग्जरी बसें प्रतिदिन जालंधर बस अड्डे से सुबह 6:50 बजे, 7:40 बजे, 9:10 बजे, दोपहर 2:27 बजे तथा रात 11:30 बजे रवाना होंगी। वहीं लुधियाना बस अड्डे से इनके प्रस्थान का समय सुबह 8:20 बजे, 9:15 बजे, 11:20 बजे, शाम 4:20 बजे तथा रात 12:20 बजे निर्धारित किया गया है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंजाब के लिए वापसी सेवाएं सुबह 4:40 बजे, सुबह 9:00 बजे, शाम 5:20 बजे, शाम 7:30 बजे तथा रात 9:40 बजे उपलब्ध होंगी। इससे पंजाब के लोगों और प्रवासी भारतीयों को अत्यंत किफायती किराए पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूरे राज्य में बस बेड़े के विस्तार का एक व्यापक कार्यक्रम पहले से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संचालन में कुल 696 नई बसें शामिल की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि पनबस में 100 नई साधारण बसें, 100 नई एचवीएसी (वातानुकूलित) बसें तथा किलोमीटर स्कीम के तहत 10 अतिरिक्त सुपर इंटीग्रल कोच बसें शामिल की जा रही हैं। वहीं पीआरटीसी को इसी योजना के तहत 245 नई साधारण बसों से सशक्त बनाया जा रहा है। ये नई बसें पूरे पंजाब में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार करेंगी।
Disclaimer : PunjabTodayNews.com and other platforms of the Punjab Today group strive to include views and opinions from across the entire spectrum, but by no means do we agree with everything we publish. Our efforts and editorial choices consistently underscore our authors’ right to the freedom of speech. However, it should be clear to all readers that individual authors are responsible for the information, ideas or opinions in their articles, and very often, these do not reflect the views of PunjabTodayNews.com or other platforms of the group. Punjab Today does not assume any responsibility or liability for the views of authors whose work appears here.
Punjab Today believes in serious, engaging, narrative journalism at a time when mainstream media houses seem to have given up on long-form writing and news television has blurred or altogether erased the lines between news and slapstick entertainment. We at Punjab Today believe that readers such as yourself appreciate cerebral journalism, and would like you to hold us against the best international industry standards. Brickbats are welcome even more than bouquets, though an occasional pat on the back is always encouraging. Good journalism can be a lifeline in these uncertain times worldwide. You can support us in myriad ways. To begin with, by spreading word about us and forwarding this reportage. Stay engaged.
— Team PT
