March 17, 2026

  • Facebook Icon
  • Twitter Icon
  • Youtube Icon
  • Instagram Icon

आप’ सरकार की ‘काम करने की राजनीति’ ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की- मान

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार ने ‘काम की राजनीति’ के रास्ते लोगों को दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को ठुकराकर हम पर उम्मीदें लगाई थी और हमने लोगों का भरोसा नहीं टूटने दिया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य उपलब्धियों का जिक्र किया, जिनमें मुफ्त बिजली, किसानों के लिए दिन में बिजली, 78 प्रतिशत खेतों को नहरी पानी, 65,000 सरकारी नौकरियां और 5.5 लाख रोजगार के नए मौके, आम आदमी क्लिनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज शामिल हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’, 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश और सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ सरकार के इरादे स्पष्ट हैं कि पंजाब के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां कांग्रेस, अकाली और भाजपा सत्ता की चिंता कर रहे हैं, वहीं ‘आप’ सरकार पंजाब को बचाने के लिए फिक्रमंद है और राज्य में फूट डालो राजनीति को सफल नहीं होने देगी।

‘आप’ सरकार के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने चार सालों में सभी वादे पूरे करके राजनीति में नई परंपरा कायम की है, जबकि पारंपरिक पार्टियां पांच सालों में भी ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा, “साल 2022 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में पदभार संभालने के बाद, पंजाब सरकार ने कई लोक-हितैषी फैसले लिए।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मेरे साथ, लाखों पंजाबियों ने राज्य की पुरानी शान बहाल करने की शपथ ली थी।”

‘आप’ सरकार के चार साल पूरे, अब पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य

अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में, पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत और समर्पण भावना से प्रयास किए हैं और उनके साथ किए वादे पूरे कर दिए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आने वाला साल पंजाब को विकास और खुशहाली के एक नए शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित होगा।”

*शिक्षा क्रांति ने पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी*
शिक्षा क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब के सरकारी स्कूल अब पढ़ाई में देश में पहले स्थान पर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में अब कोई भी बच्चा फर्श पर नहीं बैठता क्योंकि एक लाख से अधिक डेस्क दिए गए हैं ताकि हर विद्यार्थी सम्मान से पढ़ सके।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति के तहत 9,000 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और 5,000 कंप्यूटर लैब खोले गए हैं, जिससे पूरे पंजाब के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार ठेके पर रखे शिक्षकों को नियमित नौकरियां दी गई हैं और सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के लिए 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक फिनलैंड, सिंगापुर और आई.आई.एम. अहमदाबाद में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिससे पंजाब में बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के युवाओं को नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि नौकरियां पैदा करने वाले बनने के लिए तैयार किया जा रहा है और हर साल लगभग 1.5 लाख कॉलेज विद्यार्थी उद्यमिता और कौशल सीख रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ साल 2026 में सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन्स और 845 ने नीट पास की।”

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को बड़े प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “जब पिछली सरकारों ने 75 सालों में पंजाब में सिर्फ 400 क्लीनिक बनाए थे, वहीं पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इन क्लीनिकों की ओ.पी.डी. में इलाज के लिए आने वालों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सबसे बड़ी भर्ती हुई है और पिछले चार सालों में 1,575 डॉक्टरों की भर्ती की गई है।” ‘फरिश्ते’ स्कीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह स्कीम सड़क पर चलने वाले हर राहगीर को मदद के लिए प्रेरित करती है और मदद करने वाले को 2,000 रुपए की सम्मान राशि दी जाती है, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और दुर्घटना पीड़ितों को पंजाब के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल सके।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस स्कीम के तहत 1,700 से अधिक घायलों को मुफ्त इलाज मिला है।” उन्होंने आगे कहा, “सीएम दी योगशाला पहल पूरे पंजाब में स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित कर रही है और लगभग दो लाख लोग रोजाना मुफ्त योगा करते हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा, “होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, लहराघागा, मलेरकोटला और लुधियाना में 7 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में एम.बी.बी.एस. की 600 नई सीटें होंगी, जिससे छात्रों को राज्य के अंदर ही मेडिकल पढ़ाई के और अधिक अवसर मिलेंगे।”

खेलों के बुनियादी ढांचे और युवाओं के विकास के लिए ऐतिहासिक प्रयास

खेलों की उपलब्धियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब गांवों के खेल मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है और 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “6,000 और खेल मैदानों पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और सभी गांवों के खेल मैदानों में क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मैदानों सहित मुफ्त खेल किट प्रदान की जाएंगी, ताकि हर युवा को खेलने का मौका मिल सके।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “युवाओं में स्वास्थ्य और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में 6,000 इंडोर जिम बनाए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ओलंपिक पदक विजेता पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरियां मिली हैं, जबकि महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपए से सम्मानित किया गया है।”

ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे की मजबूती

ग्रामीण विकास की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में 76,000 परिवारों को अपने घर बनाने के लिए सहायता मिली है, जिसमें बाढ़ प्रभावित 30,000 परिवार भी शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछली सरकार ने पांच सालों में 39,000 घर बनाए, जबकि वर्तमान सरकार ने सिर्फ चार सालों में 76,000 परिवारों को सहायता दी है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “40,000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है और यह पंजाब के इतिहास में एक साल में अब तक की सबसे बड़ी सड़क नवीनीकरण योजना है।” उन्होंने आगे कहा, “ये सड़कें पांच साल की रखरखाव गारंटी के साथ बनाई जा रही हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पूरे पंजाब में कुल 13,414 गांवों के तालाबों की सफाई की गई है, जबकि राज्य की 36 मंडियों में सोलर पैनल लगाए गए हैं और 664 को शेड से ढककर पूरे राज्य की मंडियों को अपग्रेड किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “मनरेगा के तहत लगभग 9 लाख मजदूरों को रोजगार मिला है, जिससे 1,100 करोड़ रुपए मजदूरी पर खर्च हुए हैं और 2.3 करोड़ कार्य दिवस पैदा हुए हैं।”

Disclaimer : PunjabTodayNews.com and other platforms of the Punjab Today group strive to include views and opinions from across the entire spectrum, but by no means do we agree with everything we publish. Our efforts and editorial choices consistently underscore our authors’ right to the freedom of speech. However, it should be clear to all readers that individual authors are responsible for the information, ideas or opinions in their articles, and very often, these do not reflect the views of PunjabTodayNews.com or other platforms of the group. Punjab Today does not assume any responsibility or liability for the views of authors whose work appears here.

Punjab Today believes in serious, engaging, narrative journalism at a time when mainstream media houses seem to have given up on long-form writing and news television has blurred or altogether erased the lines between news and slapstick entertainment. We at Punjab Today believe that readers such as yourself appreciate cerebral journalism, and would like you to hold us against the best international industry standards. Brickbats are welcome even more than bouquets, though an occasional pat on the back is always encouraging. Good journalism can be a lifeline in these uncertain times worldwide. You can support us in myriad ways. To begin with, by spreading word about us and forwarding this reportage. Stay engaged.

— Team PT

Punjab Today Logo (hindi)